{"_id":"56db1e064f1c1bb82d8b4a5b","slug":"tempo-drivers-angered-by-beating-fellow-put-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी की पिटाई से गुस्साए टेंपो चालकों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साथी की पिटाई से गुस्साए टेंपो चालकों ने लगाया जाम
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Updated Sat, 05 Mar 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। साथी की पिटाई से नाराज टेपों चालकों ने शनिवार शाम भांवत चौराहा पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने टेंपो चालकों को समझा बुझाकर जाम को खुलवाया।
शनिवार शाम को भांवत चौराहे पर टेंपो चालकों का बाइक सवार तीन युवकों से किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद बाइक सवार युवकों ने दो टेंपो चालकों के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद युवक भाग गए। साथी चालकों की पिटाई की सूचना जैसे ही अन्य टेंपो चालकों को हुई। सभी ने घटना को विरोध करते हुए भांवत चौराहा पर जाम लगा दिया। मारपीट में घायल टेंपो चालक प्रदीप ने बताया कि उक्त युवकों की बाइक टेंपो से टकरा गई थी। इसके बाद युवकों ने बिना वजह उनके साथ मारपीट कर शुरू कर दी। गुस्साए टेंपो चालकों ने 45 मिनट से अधिक तक भांवत चौराहा पर जाम लगाए रखा। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस और कोतवाली पुलिस के समझाने पर चालकों ने जाम को खोला। शहर कोतवाल ने टेंपो चालकों को आश्वासन दिया की जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।