{"_id":"607696838ebc3ecfdd543368","slug":"mahoba1618384515","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग पार्टियों की हुई रवानगी, जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया जायजा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पोलिंग पार्टियों की हुई रवानगी, जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया जायजा
विज्ञापन
पोलिंग लेकर रवाना होते मतदान कार्मिक
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
महोबा। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के पहले चरण में 15 अप्रैल को मतदान को लेकर सभी विकास खंडों में बनाए गए मतदान केंद्रों के लिए बुधवार सुबह से पोलिंग पार्टियां रवाना की जा रही हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने प्रत्येक विकास खंड में स्थित मतदान केंद्र पर जाकर पार्टियों की रवानगी का जायजा लिया।
बता दें कि विकासखंड कबरई की पोलिंग पार्टियां राजकीय पॉलिटेक्निक महोबा, विकासखंड चरखारी की पोलिंग पार्टियां राजकीय महिला पॉलिटेक्निक चरखारी, विकासखंड जैतपुर की पोलिंग पार्टियां राजकीय पॉलिटेक्निक कुलपहाड़ तथा विकासखंड पनवाड़ी की पोलिंग पार्टियां नेहरू इंटर कॉलेज पनवाड़ी से रवाना से हो रही हैं। सभी स्थानों का भ्रमण कर डीईओ ने व्यवस्थाओं को देखा तथा वहां तैनात कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
चुनाव सामग्री लेकर गुजरते कार्मिक
- फोटो : Amar Ujala
चुनाव सामग्री लेकर गुजरते कार्मिक
तैयारियों का जायजा लेते जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार
- फोटो : Amar Ujala
तैयारियों का जायजा लेते जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार