{"_id":"56e07a284f1c1b20658b4585","slug":"peace-party-protested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के वादा खिलाफी के खिलाफ पीस पार्टी ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के वादा खिलाफी के खिलाफ पीस पार्टी ने प्रदर्शन किया
ब्यूूूराो/अमर उजाला महराजगंज
Updated Thu, 10 Mar 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम
- फोटो : vinod gupta
महराजगंज में जिला मुख्यालय पर पीस पार्टी के पदाधिकारियो ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम ज्ञापन एडीएम को दिया।
जिलाध्यक्ष मुमताज अहमद ने कहा कि मुसलमानों की आबादी कम है। उसके बावजूद मुसलमानों को आंतकी घटना, साम्प्रदायिक दंगे व गौ कशी के झूठे आरोप लगा कर जेलों में बंद कर दिया गया है। जिससे धार्मिक भेद भाव उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि कुछ बेगुनाह मुसलमानों को जेलों में बंद कर दिया गया है। जिसमें बहुत से मामले न्यायालय में आने के वजह से कई वर्ष लग जाता है।
उन्होंने प्रदेश सरकार के उपर आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी की सरकार विधान सभा की चुनाव के दौरान घोषणा पत्र में कहा था की प्रदेश के जेलो में बंद मुसलमानों को रिहा किया जायेगा। मगर आज तक किसी मुसलमान को आज तक रिहा नहीं कराया गया। मोहम्मद युनूस ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने वादों से मुकर रही है अगर अपने वादों पर खरा नही उतरी तो आने वाले विधान सभा चुनाव में सहयोग की अपेक्षा न करेगें।
इस दौरान विष्णुदेव कन्नौजिया, रामसूचित कुमार, राज मोहम्मद, अदीमुददीन, बदरूददीन, आबिद अंसारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।