{"_id":"56df26c34f1c1b107c8b456b","slug":"found-in-pond-polio-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में मिली पोलिया वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में मिली पोलिया वैक्सीन
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Wed, 09 Mar 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
तालाब में मिली पोलिया वैक्सीन
बहदुरी पीएचसी से सटे तालाब में मंगलवार को पोलियो वैक्सीन मिली। गांव वाले मछली मारने के लिए तालाब के पानी को निकाल रहे थे। इसी दौरान नजर दवा पर गई। कुछ शीशियों पर 2017 तो कुछ 2018 में एक्सपायर की तिथि अंकित दिखी।
सरकार देश को पोलियो मुक्त बनाने में युद्ध स्तर में लगी है तो दूसरी तरफ बहदुरी में भरी हुई पोलियो वैक्सीन पोखरे में मिली। प्राथमिक स्वस्थ केंद्र बहदुरी से लक्ष्मीपुर ब्लॉक के सीएचसी, न्यू पीएचसी व एएनएम सेंटरों को वैक्सीन की सप्लाई दी जाती है। जिस माह में पोलियोरोधी अभियान चलता है। उस माह पूरे ब्लॉक के लिए करीब 2600 वैक्सीन की सप्लाई आती है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर शमसुल होदा का कहना है कि लापरवाह कर्मचारियों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।