फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sosial media par rakhi ja rahi najar

सोशल मीडिया पर रखी जा रही नजर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
sosial media par rakhi ja rahi najar
कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं, लेकिन पुलिस इनको लेकर अलर्ट है। सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है कि ऐसा कोई मैसेज जारी न हो जाए, जिससे लोगों में दहशत फैल जाए। बीते रोज कोरोनावायरस के दौरान तब्लीगी जमात को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो गया है। पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने कहा कि सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, यदि कोई अफवाह या गलत जानकारी दे रहा है तो उसके खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। कोरोना वायरस गंभीर समस्या है, इसको लेेकर लोगों में किसी प्रकार की गलत जानकारी या अफवाह न फैले इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed