फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sahmati banne ke bad bhi nhi khul rhi galla mandi

 सहमति बनने के बाद भी नहीं खुल रही गल्ला मंडी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
sahmati banne ke bad bhi nhi khul rhi galla mandi
कोरोना संक्रमण को लेकर शहर में बनी गल्ला मंडी को अमरपुर स्थित बुंदेलखंड पैकेज से बनी गल्ला मंडी में शिफ्ट कर दिया गया है। व्यापारियों को चिह्नित कर 150 कारोबारियों को अनुमति दे दी गई है, लेकिन इसके बाद भी गल्ला मंडी नहीं खुली है। ऐसे में किसानों को समझ में नही आ रहा है कि क्या करें। किसानों को उचित मूल्य पर अपनी उपज बेचने के लिए गल्ला मंडी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन अब तक गल्ला मंडी शुरू नहीं हो सकी है। दरअसल, पूर्व में गल्ला मंडी शहर में ही संचालित होती थी, लेकिन कोरोना वायरस को लेकर मंडी को बंद कर दिया गया है और अब विशिष्ट मंडी अमरपुर में इसे संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन व्यापारियों को लगता है कि यदि मंडी शुरू कर दी गई तो उन्हें यहीं पर शिफ्ट होना पड़ेगा। ऐसे में वह जोखिम नहीं उठा रहे हैं। हालांकि, जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने स्पष्ट कर दिया है कि केवल कोरोना संक्रमण के कारण ही गल्ला मंडी को शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed