फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   police nibha rahi jimmedari

पुलिस निभा रही जिम्मेदारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
police nibha rahi jimmedari
कोरोना वायरस को लेकर चल रहे लॉकडाउन में बाकी लोग घरों में रह रहे हैं, लेकिन पुलिस अपनी ड्यूटी निभा रही है। पुलिस कर्मचारी उचित दूरी बनाकर ड्यूटी कर रहे हैं, जरूरतमंदों को भोजन भी बंटवा रहे हैं। घूम- घूम कर देखा जा रहा है कि कहीं कोई भूखा तो नहीं है। लॉकडाउन के दौरान लोग बेवजह न घूमें, इसका सख्ती से पालन किया जा रहा है। यदि इसके बाद भी कोई नहीं मान रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अब तक 19 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज हो चुका है। वहीं, जरूरतमंदों तक लगातार खाद्य सामग्री भिजवाई जा रही है, ताकि कोई भूखा न रहे। पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने कहा कि संकट की इस घड़ी में पुलिस कर्मचारी अपनी ड्यूटी पूरी कर रहे हैं। पुलिस केवल अपराधों को रोकने का काम नहीं करती है, बल्कि लोगों की जरूरत पर भी ध्यान देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed