लॉकडाउन का असर बिजली विभाग पर भी पड़ा है। बिजली की ओवरलोडिंग पूरी तरह से बंद हो गई है। बाजार, दफ्तर और प्रमुख प्रतिष्ठान बंद होने के कारणबिजली की खपत घट गई है। रोंड़ा सब स्टेशन में जहां इन दिनों 50 एंपीयर बिजली का लोड हो जाता था, अबकी इन दिनों 35 एंपियर तक ही लोड है। सभी कार्यालय, बाजार और प्रतिष्ठान बंद हैं। इस कारण बिजली की खपत नहीं हो रही है। बिजली विभाग के लिए यह राहत भरी खबर है। यही कारण है कि जिले में 23 घंटे से अधिक बिजली आ रही है, लोगों को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है। अधिशासी अभियंता आकाश सचान ने बताया कि बिजली विभाग पर ओवरलोडिंग की कोई समस्या नहीं है। सभी को सुचारू रूप से बिजली दी जा रही है।