{"_id":"56e1c7654f1c1bdd478b456b","slug":"electricty-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कटौती पर टूटा धैर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कटौती पर टूटा धैर्य
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
Updated Fri, 11 Mar 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
बिजली कटाौती राोष्ा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब्रेला हेडिंग : विद्युत कटौती पर टूटा धैर्य, किसी ने फूंका पुतला, किसी ने दिया ज्ञापन
ललितपुर। विद्युत विभाग द्वारा की जा रही बिजली कटौती के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता प्रशांत सिंह व जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि विभाग द्वारा लागू किए गए रोस्टर से व्यापारी वर्ग, विद्यार्थी व आम जनता को परेशानी हो रही है।
व्यापारी वर्ग सायंकालीन कटौती के कारण व्यापार नहीं कर पा रहा है व कुटीर उद्योग के कार्य ठप पड़े हुए हैं। रात आठ बजे के बाद महिलाएं व बच्चे बिजली के अभाव में खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यह कटौती परीक्षार्थियों की पढ़ाई पर भारी पड़ रही है। अंधेरे के कारण पूर्व में सर्राफा और अन्य व्यापारियों के साथ लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुंदेलखंड को 24 घंटे बिजली देने की घोषणा की है, लेकिन इसका कोई प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा है। जनपद में सौर ऊर्जा प्लांट, बजाज पावर प्लांट व राजघाट व माताटीला में जल विद्युत उत्पादन के बावजूद जनपदवासियों को बिजली के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने बिजली रोस्टर नहीं बदलने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
ज्ञापन पर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष नरेंद्र कड़ंकी, अफजुल खां, विजय कटपीस, संजय रसिया, महेंद्र श्रीवास्तव, राजीव चौधरी, जितेंद्र, पप्पू विश्वकर्मा, डब्बू सेन, नवीन सिंघई, महेश जैन, अवनीश जैन, शैलेंद्र, अनुराग जैन पार्षद, गुड्डू तिवारी, रत्नेश तिवारी, अक्षय, सोनू, लवली शर्मा, मज्जू सोनी, रवि श्रीवास्तव, सुनील कामरा, मनीष, आलोक, राजेंद्र, आनंद, संजीव, अजय, रोहित, रिंकू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विद्युत विभाग का पुतला फूंक कर जताया रोष
ललितपुर। बिजली कटौती के रोस्टर से गुस्साए संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने घंटाघर पर विद्युत विभाग का पुतला दहन किया। उन्होंने विद्युत विभाग पर प्रदेश सरकार की छवि धूमिल करने के आरोप लगाया।
जिला संयोजक सुमित अग्रवाल ने कहा कि विद्युत विभाग बिजली कटौती से जनता को परेशान कर मुख्यमंत्री की छवि खराब करने में लगा है। संगठन के गल्ला मंडी अध्यक्ष रामस्वरुप साहू ने कहा कि सरकार जिले को बिजली उत्पादन का हब बनाने में लगी है, वहीं जनपद को मात्र 16 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। संगठन ने रोस्टर बदलने की मांग की है। इस दौरान आशीष काव्यांजलि, शांत जैन लकी, नरेंद्र, करीम राईन, प्रताप नारायण गुप्ता, राजेंद्र ताम्रकार, शशांक लोहिया, बृजेश ताम्रकार, अंकित जैन, अतुल परिवार, दीपक अग्रवाल, राहुल जैन, नीतू साहू, शंकर साहू, सोहिब राइन, राजा पटना, अमन जैन, मुन्ना, ऋषभ, रवि खटीक, शरद तिवारी, जय करौसिया, राजकुुमार, गांविंद संज्ञा, अवधेश नायक, फिरोज, रामगोपाल, केशव साहू, विशाल रावत, अमित, प्रशांत, योगेश, प्रदीप, राजेश, चंदन, शुभम, मोहित जैन आदि उपस्थित रहे।
सायंकालीन कटौती से छात्र परेशान
ललितपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन देकर बताया कि वर्तमान में छात्रों की परीक्षाएं चल रहीं है। लेकिन, सुबह व शाम के समय होने वाली बिजली कटौती के करण बोर्ड परीक्षा व डिग्री कालेज की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की तैयारी पूरी नहीं हो पा रही है, इससे उनका भविष्य खतरे में दिखाई दे रहा है। विद्यार्थी परिषद ने रोस्टर बदलने की मांग की। इस दौरान गजेंद्र राजपूत, राज झा, गौरव, सौरभ, राहुल राजपूत, अभिषेक साहू, निर्बल, राजाबाबू, चंद्रप्रताप सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, शुभम सोनी, राजीव सोनी, कमलेश प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
बदला जाए रोस्टर
ललितपुर। सुबह व शाम को होने वाली बिजली कटौती परीक्षार्थियों के लिए बड़ी समस्या बनकर सामने आयी है। मुहल्ला चौबयाना में रहने वाले इंटरमीडिएट, बीए और बीएससी के छात्रों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बिजली कटौती का समय बदलने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सुबह व शाम छात्रों के पढ़ने के समय ही बिजली कटौती हो रही है, इस करण वह परीक्षा की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। रोस्टर के अलावा विद्युत विभाग अपनी मनमर्जी से कभी भी आपूर्ति बंद कर देता है। छात्रों ने रोस्टर का समय परिवर्तन कराने व समय पर बिजली आपूर्ति कराने की मांग की है। इस दौरान देवेंद्र, पंकज, अमित कुमार, बंटी राजा, प्रशांत साहू, मोनू, शमशाद हुसैन, रीतेश, बृजेश राठौर, अक्षय साहू, अमित झा, प्रशांत, अभिषेक, शंकर कुशवाहा, रामनारायण, मदन, मोहित, रजित आदि उपस्थित रहे।