{"_id":"5e8829c58ebc3e78af5dab31","slug":"bhid-ko-kam-karne-me-sahayak-honge-bank-mitra139","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ को कम करने में सहायक होंगे बैंक मित्र","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों में लग रही भीड़ को कम करने के लिए बैंक मित्र सहायक सिद्घ होंगे। सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया नाराहट के शाखा प्रबंधक ने तीन बैंक मित्र बनाए हैं, जो घर-घर पहुंचकर मनरेगा एवं जनधन बैंक खातों से पैसा निकालने में मदद करेंगे। इससे खाताधारकों को बैंक नहीं आना पड़ेेगा। कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए देश को संपूर्ण लॉकडाउन किया गया है। इससे तमाम लोगों के सामने भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। इसे ध्यान में रखकर शासन ने मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी का भुगतान कर दिया है। श्रमिकों ने बैंक खाते में धनराशि पहुंचते ही इसकी निकासी के लिए बैंक पहुंचना आरंभ कर दिया है। कमोवेश यही स्थिति जनधन खाताधारकों की है। बड़ी संख्या में महिलाएं भी बैंक पहुंच रही हैं। उधर, कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सोशल डिस्टेंस पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन बैंकों में भीड़ लगने से इसका पालन नहीं हो पा रहा है। शाखा प्रबंधक ने इस स्थिति से निपटने के लिए तीन बैंक मित्र बनाए हैं, जो खाताधारकों के घर पहुंचकर उनके धन की निकासी कराने में सहयोग करेंगे। इस तरह से बैंक में लगने वाली भीड़ खुद ब खुद छंट जाएगी। शाखा प्रबंधक विपिन कुमार ने कहा कि शाखा में दो करोड़ पचास लाख रुपये मनरेगा एवं जनधन खाते में आए हैं। खाताधारकों को बैंक में भीड़ नहीं लगाने के लिए कहा गया है। बैंक मित्र ऐसे खाताधारकों के घर पहुंचेंगे, जहां उनका भुगतान किया जाएगा। कोरोना वायरस से बचाव के लिए भुगतान घर पर ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।