फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   aavasyak sewa ki light jalti rahegi

आवश्यक सेवाओं की लाइटें जलती रहेंगी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
aavasyak sewa ki light jalti rahegi
आज रविवार की रात नौ बजे नौ मिनट तक बिजली बंद कर दीपक जलाने का प्रधानमंत्री का आह्वान है। इसको लेकर कई तरह की भ्रांतियां उड़ाई जा रही हैं कि ग्रिड फेल हो जाएगा, लेकिन बिजली विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं होगा। इस दौरान अस्पतालों और आवश्यक सेवाओं की बिजली, स्ट्रीट लाइटें जलती रहेंगी। दरअसल, बिजली बंद करने को लेकर कुछ लोगों का दावा है कि इससे ग्रिड फेल हो सकती है और बड़ा संकट आ सकता है। लेकिन, इसी को लेकर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने एक पत्र जारी किया है, जिसमें ग्रिड फेल होने के दावों को नकार दिया गया है। इस पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि अस्पताल, स्ट्रीट लाइट समेत अन्य आवश्यक सेवाओं की लाइटें जलती रहेंगी। ऐसे में ग्रिड फेल होने का कोई औचित्य नहीं है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed