फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The dead body was cremated after the talk with police

पुलिस की मानमनौवल के बाद शव का किया अंतिम संस्कार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
The dead body was cremated after the talk with police
गांव फरिया पिपरिया में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : AMAR UJALA
लखीमपुर खीरी। जिले की कोतवाली मैगलगंज के गांव फरिया पिपरिया निवासी रोशनलाल का शव पोस्टमार्टम के बाद जब गांव पहुंचा तो परिवार में चीख़ पुकार मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जमा हो गए। घर वालों ने पिटाई करने के आरोपी सिपाही पर रिपोर्ट दर्ज न होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। इससे पुलिस के हाथपांव फूल गए। पुलिस की काफी मान मनोवल और जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का आस्वाशन दिया। तब जाकर लोग शांति हुए और गुरुवार को तीन थानों की पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
चार दिन पहले गांव फरिया पिपरिया निवासी रोशनलाल गुरुग्राम से घर लौटा था। पुलिस ने उसे गांव के बाहर स्कूल में आइसोलेट किया था। मंगलवार को वह शिविर से निकलकर घर पहुंचा और आटा पिसवाने के लिए औरंगाबाद बाजार पहुंचा। सूचना पर पहुचे औरंगाबाद के सिपाही ने शिविर से बाहर आने के कारण उसकी आटा चक्की पर ही जमकर पिटाई कर दी। इससे छुब्ध होकर उसने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही घर मे कोहराम मच गया। पुलिस को कोसते हुए घर वाले विलाप करने लगे।
विज्ञापन
आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न होने तक घर वालों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इससे पुलिस के हाथ पांव फूल गए। ग्रामीणों का रोष देखते हुए आसपास के थानों की पुलिस बुला ली गई। पुलिस की मनाने और जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने के आश्वासन के बाद परिवार वाले माने। तब जाकर गुरुवार को परिवार वालों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed