फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The body of a villager immersed in the Mohana River was found

मोहाना नदी में डूबे ग्रामीण का शव बरामद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
The body of a villager immersed in the Mohana River was found
लखीमपुर खीरी। नाव पलटने से शुक्रवार को कोतवाली तिकुनिया छेत्र की मोहाना नदी में डूबे रामकरण का शव शनिवार को गोताखोरों ने बरामद कर लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को कोतवाली तिकुनिया के ग्राम चौगुरजी के ग्रामीण नेपाल सीमा पर मोहाना नदी को नाव से पार कर रहे थे। नाव पर महिला समेत 9 लोग सवार थे। बीच नदी में अचानक नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे सभी नाव सवार डूबने लगे थे। महिला समेत आठ लोग किसी तरह बाहर निकल आए लेकिन रामकरण (65) डूब गया। मौके पर पहुंची तहसीलदार ने गोताखोर लगाकर उसकी तलाश कराई थी, लेकिन कोई पता नहीं चला। शनिवार को गोताखोर नदी में उतरे और उसका शव बरामद कर लिया। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed