फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Light rain with strong winds occurred

तेज हवाओं के साथ हुई हल्की वर्षा

Mon, 14 Mar 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 14 Mar 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Light rain with strong winds occurred
हमीरपुर में बारिश के बाद खेतों में बर्बाद हुई गेहूं की फसल। - फोटो : अमर उजाला
गेहूं, लाही और मसूर की फसलों को हुआ आंशिक नुकसान
विज्ञापन

दिन में भी छाए रहे आसमान में बादल, कई बार हुई बूंदाबांदी

सोमवार तड़के तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने से फसलों को मामूली नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल गिर गई। इससे उत्पादन में कमी आने की आशंका पैदा हो गई। इसके साथ ही कट चुकी मसूर और लाही की फसल खलिहान में भीगने से खराब हो गई है। मौसम के बदले रुख से किसानों के चेहरे पर हवाइयां उड़ रही हैं। 
पिछले दो दिनों से आसमान में छाए बादल आखिरकार सोमवार की तड़के बरस गए। बारिश बहुत तेज नहीं थी लेकिन तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से मौसम में तरावट आ गई है। तापमान में गिरावट महसूस की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पिछले कई दिनों से बढ़ रही गर्मी से भी राहत मिली है। सोमवार को दिन में भी आसमान में बादल छाए रहे और कई बार बूंदाबांदी भी हुई है। दिन में धूप भी निकली लेकिन धूप में तपिश न होने के कारण लोगों को गर्मी से निजात रही। 
विज्ञापन

तड़के तेज हवाओं के साथ हुई वर्षा से गेहूं की फसल खेतों में ही गिर गई। फसल गिरने से बालियों के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। इससे उत्पादन भी प्रभावित हो सकता है। उधर लाही, सरसों और मसूर की फसल कटकर खलिहानों में पड़ी थी। अचानक पानी बरसने से ये फसलें खेतों में ही भीग गई हैं। किसानों का कहना है कि हल्की बारिश होने से फसलों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। मौसम ने इधर जो रुख बदला है उससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुहैल का कहना है कि हल्की बारिश से फसलों को मामूली नुकसान हुआ है। यदि माह मार्च या अप्रैल में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होती है तो फसलों को ज्यादा नुकसान हो सकता है। गेहूं की फसल पक रही है। ऐसे में उसे उचित तापमान की भी जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed