फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पेंशन के पैसों के लिये की मां की हत्या

पेंशन के पैसों के लिये की मां की हत्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 04:12 PM IST
विज्ञापन
कलयुगी बेटे ने मां की बांके से काटकर की हत्या
विज्ञापन
- बुजुर्ग मां से पेंशन के आधे पैसे मांग रहा था आरोपी - पैसा देने से इनकार करने पर बांके से काटकर की हत्या  संवाद न्यूज़ एजेंसी ओयल।चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव में कलयुगी पुत्र ने अपनी बुजुर्ग मां के सिर पर बांके से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये जिला मुख्यालय रेफर किया है, जबकि आरोपी पुत्र हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार के साथ भाग गया।  चौकी क्षेत्र के गांव परवनसिंह पुरवा निवासी मृतका के पौत्र मुकेश (24) पुत्र रघुनाथ ने बताया कि वह और उसका छोटा भाई करन अपनी दादी रामरती (70) पत्नी लोकतंत्र सेनानी स्व0 रामनरेश के साथ दिल्ली में रह कर काम करता था। महज चार दिन पहले ही अपने मकान की छत डलवाने के लिये वह मृतका दादी रामरती के साथ गांव आया था। बताया कि, हमेशा की तरह मृतका का छोटा पुत्र सतेंद्र उर्फ पिंकू उनसे पेशन का आधा पैसा कई दिनों से मांग रहा था। पौत्र मुकेश के मुताबिक मृतका दादी ने ताकीद की थी कि जब तक मकान नहीं बन जाता तब तक वह पेंशन का पैसा किसी को नहीं देंगी। मकान बनने के बाद जो भी होगा उसे रघुनाथ और सतेंद्र दोनों को दे देंगी। लेकिन, इसी बात से नराज सतेंद्र ने जब अपने बड़े भाई रघुनाथ के घर की छत चढ़ते देखी तो वह आग बबूला हो गया और बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे वह बांका लेकर आ गया और अपनी मां के चेहरे, सिर व गले पर ताबड़तोड़ कई वार कर डाले। बुजुर्ग महिला पर अपने ही पुत्र का जानलेवा हमला देख मौके पर काम कर रहे राजमिस्त्री व मजदूर डर के मारे शोर मचाते हुए भाग गए। इस बीच जब तक ग्रामीण शोर सुनकर मौके पर पहुंचते तब तक बुजुर्ग रामरती की मौत हो चुकी थी, जबकि आरोपी पुत्र सतेंद्र उर्फ पिंकू मौके से भाग चुका था। 
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज ने मौका मुआयना कर शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। चौकी इंचार्ज दिलीप प्रजापति का कहना है कि मौके पर पहुंचकर जब उन्होंने आरोपी की तलाश की, तो वह अपनी पत्नी व पुत्री के था भाग चुका था। वहीं, ऐसी बर्बर घटना से इलाके में हड़कंप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed