फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hopefully! Nobody sleep hungry in my city

काश! मेरे शहर में कोई भूखा न सोए

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
Hopefully! Nobody sleep hungry in my city
शहर के मोहल्ला ईदगाह में गरीबो को लंच पैकेट देती पुलिस - फोटो : AMAR UJALA
लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन में पुलिस का चेहरा भी बदल गया है। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के साथ सदर कोतवाली पुलिस इस बात का भी खासा ध्यान रख रही है कि उसके शहर में कोई गरीब व बेसहारा भूखा न सोये। शायद यही वजह है कि पुलिस के वाहनों में डंडों की जगह लंच पैकेट रखे दिख रहे हैं। पुलिस गरीब और बेसहारा लोगों को उनके घरों पर जाकर लंच पैकेट व पानी की बोतल उपलब्ध करा रही है। खासतौर पर झुग्गी झोपडियों में रहने वालों का ध्यान रख रही है, इस काम में जो स्वेच्छा से गरीबों की मदद करना चाह रहे हैं। पुलिस उनका भी सहयोग ले रही है।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह 9 बजे सदर कोतवाली लखीमपुर के एसआई विजय शुक्ला सिपाही विजय शर्मा के साथ मोहल्ला ईदगाह पहुंचे। झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब व बेसहारा लोगों को लंच पैकेट और पानी की बोतलें दीं। थाना नीमगांव की चौकी सिकंदराबाद पुलिस ने भी खाना खिलाया। पुलिस की इस मुहिम को लोग काफी सराह रहे हैं।
विज्ञापन

Hopefully! Nobody sleep hungry in my city
खाना खिलाती सिकंदराबाद चौकी पुलिस - फोटो : AMAR UJALA
खाना खिलाती सिकंदराबाद चौकी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed