{"_id":"56e6f10f4f1c1bd40d8b4568","slug":"has-become-a-formality-tehsil-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"औपचारिकता बन कर रह गया तहसील दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औपचारिकता बन कर रह गया तहसील दिवस
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 14 Mar 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
- समाजवादी दिवस की तैयारियों में व्यस्त रहे अफसर
- न अफसर आए न ज्यादा आए फरियादी, निस्तारण शून्य
मंगलवार को होने वाले समाजवादी विकास दिवस के चलते एक दिन पहले हुआ तहसील दिवस महज औपचारिकता बन कर रह गया। डीएम को आज लखीमपुर में तहसील दिवस की अध्यक्षता करनी थी। लेकिन समाजवादी विकास दिवस की तैयारियों में व्यस्त होने के कारण वह तहसील दिवस में नहीं पहुंच सकीं। यहां तक कि एसडीएम भी तहसील दिवस में नहीं आए। इसके चलते तहसीलदार राजीव शुक्ला ने तहसील दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनी।
लखीमपुर तहसील में कुल 37 शिकायतें आईं। इनमें से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। प्राप्त शिकायतों में राजस्व की 21, पुलिस की चार, विकास की तीन, विद्युत की चार और पांच अन्य शिकायतें आईं। अन्य तहसीलों में भी तहसील दिवस का कुछ यही हश्र हुआ। अधिकांश अधिकारी समाजवादी विकास दिवस की तैयारियों में व्यस्त होने के कारण तहसील दिवस नहीं पहुंचे। फरियादियों की संख्या भी कम रही।
मितौली। संयुक्त विकास आयुक्त और नायब तहसीलदार की मौजूदगी में हुए तहसील दिवस में विकास के दो, राजस्व के दो, पूर्ति विभाग समेत कुल छह प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए। इसमें से राजस्व की एक शिकायत का निस्तारण मौके पर हो सका। समाजवादी दिवस की तैयारियों के चलते इस बार का तहसील दिवस काफी कमजोर रहा। संयुक्त विकास आयुक्त प्रमोद कुमार श्रीवास्तव तथा नायब तहसीलदार नंद लाल की उपस्थिति में हुए तहसील दिवस फरियादियों की संख्या काफी कम रही।