फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   dead body of boy found

गांव के बाहर किशोर का मिला शव, हत्या की आशंका

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
dead body of boy found
लखीमपुर खीरी। कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के मोटे बाबा गांव के बाहर बने क्वारंटीन सेंटर के निकट गेहूं के खेत में एक 16 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग शव देख बिलख पड़े। घर वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत रामनगर बगहा के गांव मोटे बाबा निवासी पैकरमा का 16 वर्षीय पुत्र अनिल कनौजिया उत्तराखंड के देहरादून में मजदूरी करता था। मृतक के भाई भारत ने बताया कि लॉकडाउन होने से अनिल 28 मार्च को घर आ गया था। शाम को भाई खाना खाने के बाद चला गया। इसके बाद वह घर नहीं वापस आया। वे भाई की तलाश कर रहे थे। शनिवार दोपहर बाद अनिल का शव गांव के क्वारंटीन सेंटर से करीब दो सौ मीटर दूर स्थित गेहूं के खेत में पड़ा कुछ लोगों ने देखा।
विज्ञापन
सूचना पर जब लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि शव पर फफोले पड़े थे। परिवार वालों ने किशोर की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मृतक के भाई भारत की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ होगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed