फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three people killed in separate accidents

अलग-अलग हादसों  में तीन लोगों की मौत

Mon, 07 Mar 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 07 Mar 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
 Three people killed in separate accidents
हादसा - फोटो : accident
मितौली और ईसानगर क्षेत्र में हुए हादसे
विज्ञापन

जिले के मितौली थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि ईसानगर थाना क्षेत्र में एक खेत की सिंचाई के दौरान पंपिंग सेट के पहिए में गमछा फंसने से 50 वर्षीय किसान की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। 

हैदराबाद थाने के गांव सकेथू निवासी रामनरेश का पुत्र 18 वर्षीय रोहित कुमार रविवार को अपनी बुआ रामश्री और उनकी पुत्री को लेकर बाइक से मितौली क्षेत्र के गांव कानाखेड़ा जा रहा था। रास्ते में कस्ता-ममरी मार्ग पर गनेशपुर गांव के पास सामने से आ रही बाइक से रोहित की बाइक टकरा गई, जिसमें रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दूसरी सड़क दुर्घटना कस्ता-सीतापुर रोड पर रात करीब आठ बजे हुई, जिसमें खमरिया निवासी 35 वर्षीय बबलू की बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार वालों को जानकारी दी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही बबलू की मौत हो गई। परिवार वालों ने बताया कि रविवार की देरशाम को बबलू अपनी बाइक से पकरिया स्थित ससुराल जा रहा था। तीसरा हादसा ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानापुर में हुआ, जहां रविवार की दोपहर 50 वर्षीय गोकरन अपने खेत में पंपिंग सेट से सिंचाई कर रहा था। इंजन चलने के दौरान गोकरन इंजन के पास जाकर टंकी में डीजल की मात्रा देख रहा था। इसी दौरान उसका गमछा इंजन के पहिए में फंस गया, जिससे वह भी कई राउंड लिपटकर घूम गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। परिवार वाले घायल गोकरन को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसों की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed