फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   I picked up a teenager hanging Alpawas

अल्पावास में किशोरी ने लगा ली फांसी

Thu, 10 Mar 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/लखीमपुर।
ब्यूरो/लखीमपुर। Updated Thu, 10 Mar 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
I picked up a teenager hanging Alpawas
फांसी - फोटो : अमर उजाला
17 फरवरी से अल्पावास में निरुद्ध थी प्रेमी संग भागी किशोरी
विज्ञापन

प्रेमी जेल में, उससे अलग किए जाने पर रहती थी डिप्रेशन में
22 दिन बाद भी पुलिस नहीं करा सकी थी कोर्ट में बयान

शहर से सटे सलेमपुर कोन स्थित उत्तर प्रदेश भारतीय ग्रामीण विकास संस्थान के महिला अल्पावास गृह में निरुद्ध 16 वर्षीय किशोरी ने बुधवार की रात पहली मंजिल पर स्थित बरामद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी को फूलबेहड़ थाना पुलिस ने 17 फरवरी 2016 को बरामद कर अल्पावास में निरुद्ध किया था जबकि आरोपी युवक जेल में है। किशोरी को 22 दिन बीतने के बाद भी कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका। पुलिस के संरक्षण में अल्पावास में निरुद्ध किशोरी के आत्महत्या करने से महकमे में हड़कंप मच गया। शाम को तीन डाक्टरों के पैनल ने किशोरी के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में भी आत्महत्या की पुष्टि हुई है।
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी केवट बिरादरी के व्यक्ति ने अपनी ही बिरादरी के पड़ोसी युवक पर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट लिखाई थी। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद छानबीन के दौरान पुलिस ने 17 फरवरी 2016 को दोनों को एक मंदिर जाने वाले मार्ग पर पकड़ लिया था। युवक को जेल भिजवा दिया गया जबकि किशोरी को अल्पावास में दाखिल किया गया था। विवेचना एसआई मंजेश कुमार यादव कर रहे हैं। इस दौरान किशोरी का मेडिकल तो हुआ लेकिन 22 दिन बीत जाने के बाद भी उसके धारा 164 के तहत बयान नहीं कराए जा सके। अल्पावास की काउंसलर जया सैनी ने बताया, किशोरी अवसाद में रहती थी। उसे कई बार समझाने का प्रयास किया गया। बुधवार की रात वह अन्य लड़कियों के साथ एक कमरे में थी लेकिन सुबह चाय के वक्त न मिलने पर उसकी खोजबीन शुरू हुई। लड़कियों ने पहली मंजिल पर स्थित एक कमरे में उसका फांसी पर लटका शव देखा तो सूचना पुलिस और उच्चाधिकारियों को दी गई। मूल्यांकन निरीक्षक परामर्श दात्री समिति की सदस्य सुमित्रा यादव और कयूम जरवानी अल्पावास गृह पहुंचे और स्टाफ एवं लड़कियों से जानकारी हासिल की। कोतवाल गुलाब शंकर पांडेय मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

किशोरी डिप्रेशन में रहती थी। बुधवार रात दो बजे तबियत खराब होने के कारण मैं घर आ गई। घटना की जानकारी सुबह मिली तो पहुंची। रात में सभी लड़कियां खाना खाने के बाद कमरे में सो गई थीं इसलिए किसी को घटना का पता नहीं चला। आत्महत्या के कारणों के बारे में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राधा गुप्ता, अधीक्षिका महिला अल्पावास
मामले में प्रथमदृष्ट्या विवेचक की लापरवाही प्रतीत होती है। सीओ धौरहरा से रिपोर्ट मांगी गई है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल तीन डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम और उसकी वीडियोग्राफी कराई गई है।
- अखिलेश चौरसिया, एसपी
अल्पावास गृह में किशोरी की मौत के मामले की जांच कराई जाएगी। जिसकी लापरवाही मिलेगी, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
- किंजल सिंह, डीएम। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed