फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cannabis was fixed match like auction of contracts

फिक्स मैच की तरह हुई  भांग ठेकों की नीलामी

Thu, 10 Mar 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 10 Mar 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Cannabis was fixed match like auction of contracts
ड्रग्स - फोटो : अमर उजाला
तीन सर्किल की 18 दुकानों का हुआ व्यवस्थापन
विज्ञापन

14 लोगों में सिर्फ दो पार्टनरों ने लगाई बोली
गत वर्ष से इस वर्ष चार फीसदी लाइसेंस शुल्क बढ़ा

वर्ष 2016-17 के लिए 18 भांग ठेकों की नीलामी गुरुवार को हुई, जिसमें फुटकर दुकानों के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई। जबकि 50 हजार रुपये से हासिल हाल टिकट लेकर 14 लोग नीलामी में शामिल हुए। नीलामी के लिए बोली लगाई सिर्फ दो लोगों ने, जो भांग के कारोबार में पार्टनर हैं। यह नजारा देख एडीएम एसपी सिंह भी हतप्रभ दिखे, तो आबकारी विभाग के अधिकारी मौन साधे रहे। 
जिले में शराब के साथ ही भांग दुकानों का व्यवस्थापन कराया जा रहा है। चार में से तीन सर्किल में 18 भांग की दुकानें हैं, जिनके लिए गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम की अध्यक्षता में नीलामी की गई। नीलामी में शामिल होने के लिए हाल टिकट लेना अनिवार्य था, जिसके लिए 50 हजार रुपये जमा कराए गए। 14 लोग हाल टिकट लेकर नीलामी में शामिल हुए, तो एडीएम के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी ईश्वरदयाल ने दुकानवार बोली लगाने के लिए लोगों को आमंत्रित किया।
विज्ञापन

किसी ने फुटकर दुकान लेने में इच्छा नहीं जताई, जिसके बाद सर्किल वार नीलामी शुरू की गई। सर्किल प्रथम लखीमपुर के लिए 10.50 लाख से बोली शुरू हुई, जिसमें रामनरायन जायसवाल ने पहली बोली 10.60 लाख की लगाई। इसके बाद देशराज जायसवाल ने 10.70 लाख, फिर रामनरायन ने 10.75 और आखिरी देशराज की बोली 10.80 लाख समाप्त हो गई। इसके बाद सर्किल द्वितीय के लिए 4.75 लाख से बोली शुरू हुई, जिसमें भी रामनरायन ने 4.80 लाख, फिर देशराज ने 4.85 लाख से होते हुए आखिरी बोली देशराज की पांच लाख पर छूटी। सर्किल चतुर्थ के लिए 32 हजार से बोली शुरू हुई, जिसमें देशराज ने पहली और आखिरी बोली 33 हजार की लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एडीएम एसपी सिंह ने स्त्रित्त्फर से बोली लगाने के लिए अन्य लोगों को आमंत्रित किया, लेकिन किसी ने हिम्मत नहीं दिखाई। जिला आबकारी अधिकारी ईश्वरदयाल ने बताया कि पिछले वर्ष से इस वर्ष चार फीसदी लाइसेंस फीस बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान आबकारी निरीक्षक संतोष कुमार, दिलीप वर्मा, एसपी मल्ल आदि मौजूद रहे। 

दुकान लेने के इच्छुक 14 लोग ही हाल टिकट लेकर नीलामी में शामिल हुए, लेकिन दो को छोड़ अन्य लोगों ने बोली नहीं लगाई है। कारणों के बारे में कुछ भी कहना संभव नहीं है। 
-ईश्वरदयाल, जिला आबकारी अधिकारी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed