फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike riding miscreants looted jewelery female head

बाइक सवार बदमाशों ने महिला प्रधान के जेवर लूटे

Mon, 07 Mar 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/मितौली।
ब्यूरो/मितौली। Updated Mon, 07 Mar 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants looted jewelery female head
लूट - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर मार्ग पर कोरैया गांव के पास हुई वारदात
विज्ञापन

लखीमपुर मार्ग पर कोरैया गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर महिला प्रधान और उसके भाई से दिनदहाड़े लूटपाट की, जिसके बाद बदमाश फरार हो गए। मितौली और नीमगांव थानों का बार्डर इलाका होने के कारण कुछ देर तक मामला घटनास्थल के सीमा क्षेत्र को लेकर अटका रहा। इसके बाद स्थिति साफ होने पर नीमगांव पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार लुटेेेेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मितौली ब्लाक की ग्राम पंचायत मिन्नापुर की महिला प्रधान सीमा वर्मा पत्नी अशोक अपने मायके मुन्नूगंज गोला से भाई देवेंद्र के साथ चार वर्षीय पुत्र उत्कर्ष को लेकर अपने घर मिन्नापुर लौट रही थीं। लखीमपुर-मितौली मार्ग पर करनपुर से मिन्नापुर जाने वाले रास्ते से सटे कोरैया गांव के समीप पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। इससे पहले महिला प्रधान और उसके भाई कुछ समझ पाते, तभी एक बदमाश ने तमंचा निकालकर बच्चे के ऊपर तान दिया। फिर प्रधान सीमा और उसके भाई से झाले, मंगलसूत्र, मोबाइल सेट और 1500 रुपये छीन लिए। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। पीड़ित प्रधान ने बताया कि बदमाशों के पास अपाचे बाइक यूपी 34 वाई 9922 थी। इसकी सूचना पहले मितौली पुलिस को दी गई, जिसके बाद सूचना पाकर नीमगांव पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है। एसओ बृजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed