फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Ram rahim counterpart hanmeet baba to go nepal

राम रहीम का साथी हनमीत बाबा नेपाल जाने की फिराक में, बॉर्डर पर अलर्ट

Mon, 04 Sep 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, दिनेश चंद्र मिश्रा
अमर उजाला/ ब्यूरो, दिनेश चंद्र मिश्रा Updated Mon, 04 Sep 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Ram rahim counterpart hanmeet baba to go nepal
Hanmeet Baba - फोटो : अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम के जेल जाने के बाद से उसका सहपाठी हनमीत बाबा डेरा से फरार है। उसके नेपाल भागने के फिराक में होने पर बार्डर पर अलर्ट जारी किया गया है। इसी को लेकर पंचकुला हरियाणा से पुलिस के दो अधिकारी यहां पहुंचे।
विज्ञापन


पढ़ें: डेरा सच्चा सौदा के पते पर दर्ज 67 हथियारों में से 35 ही हुए जमा, बाकी कहां?
विज्ञापन


सादी वर्दी में आकर उन्होंने हनमीत के नेपाल जाने की आशंका जताई। साथ ही स्थानीय पुलिस के सहयोग से बार्डर पर तलाशी भी की। यहां पर कैंटीन के सामने एक पंजाब के नंबर की लावारिस कार भी बरामद हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम के जेल जाने के बाद उनके संबंधियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी में उनके सहपाठी हनमीत बाबा को भी जेल भेजने का आदेश आया था, जिसके बाद से हनमीत फरार है।

उधर, पंचकुला हरियाणा पुलिस के दो अधिकारी सादी वर्दी में बार्डर पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्रा से वार्ता की और हनमीत के नेपाल भागने की आशंका जताई। इसके बाद कोतवाल के साथ पुलिस टीम ने वन बैरियर, कस्टम, एसएसबी से भी जानकारी हासिल की।

साथ ही पंजाब से नेपाल को गईं गाड़ियों की भी डिटेल निकलवाई। पंजाब की गाड़ियों के नंबर छानबीन के लिए सीमा पार नेपाल में भी जाकर जानकारी हासिल की गई। इस दौरान गौरीफंटा कैंटीन के पास से एक पंजाब के नंबर की लावारिस कार भी बरामद की गई है।


इसके अलावा दो अन्य गाड़ियां भी खड़ी पाई गईं, जिसमें से पंजाब के नंबर की गाड़ी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। लोगों ने बताया कि यह गाड़ी कई दिनों से कैंटीन के सामने खड़ी है।

पढ़ें:गुरमीत राम रहीम ही डेरा प्रमुख, हनीप्रीत का अब डेरे से कोई संबंध नहीं'

हनमीत के नेपाल भागने की आशंका को देखते हुए पंचकुला से पुलिस अधिकारी यहां जानकारी के लिए आए हैं। पंजाब नंबर की लावारिस गाड़ी भी मिली है, जिसको कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed