फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   By contracting pockets are filled parking landlord '

पार्किंग का ठेका देकर जेबें भर रहे भवन स्वामी

Sat, 05 Mar 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 05 Mar 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
 By contracting pockets are filled parking landlord '
अ‌तिक्रमण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 फुटपाथ पर पार्किंग का ठेका सिर्फ नगर पालिका की ओर से ही नहीं दिया जा रहा है, बल्कि शहर में निजी भवन स्वामियों ने भी सड़क पर पार्किंग बना दी है और लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं, जिससे जाम की स्थिति पैदा होती है लेकिन पुलिस और प्रशासन इनकी ओर नहीं देखता। शहर का शॉपिंग कांपलेक्स हो या होटल, किसी की अपनी पार्किंग नहीं है। फुटपाथ पर ही बनवाई गई पार्किंग में आने वाले वाहनों से वसूली की जाती है। 
विज्ञापन

गौर करने वाली बात यह है कि शॉपिंग कांप्लेक्स, नर्सिंग होम या होटल के निर्माण के लिए विनियमित क्षेत्र से स्वीकृत होने वाले नक्शे में पार्किंग स्थल का भी जिक्र किया जाता है। भवन स्वामियों को इस बात का निर्देश दिया जाता है कि कामर्श्यल बिल्डिंगों के निर्माण के समय ही पार्किंग की जगह छोड़ दी जाए। जिससे वहां आने-जाने वाले लोगों को वाहनों को खड़ा करने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े लेकिन निर्माण के दौरान भवन स्वामी स्वीकृत किए गए नक्शे के विपरीत मनमाने ढंग से भवन का निर्माण कराता है। उसमें पार्किंग की जगह नहीं छोड़ी जाती है। नतीजतन नर्सिंग होम, शॉपिंग कांप्लेक्स और होटल स्वामी पार्किंग न बनाने का भी फायदा उठा रहे हैं। इससे एक तरफ भवन स्वामियों को लाखों रुपये की कमाई हो रही है तो लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

--
यहां प्रति वाहन हो रही 10 रुपये की वसूली 
शहर के खीरी रोड स्थित एक नर्सिंग होम के सामने फुटपाथ पर पार्किंग बना दी गई है और बाकायदा बोर्ड लगाकर वहां आने वाले मरीजों और तीमारदारों को पार्किंग में ही वाहन खड़ा करने के  लिए कहा गया है। इसके लिए वाहन मालिकों से 10 रुपये प्रति वाहन की वसूली की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

--
स्टेट बैंक के सामने घंटों लगता है जाम 
अस्पताल रोड स्थित स्टेट बैंक के सामने वाहनों की पार्किंग के लिए जगह नहीं है। यहां लोगों के वाहन फुटपाथ पर ही खड़े होते हैं। गनीमत यह है कि यहां वाहनों को खड़ा करने के लिए फीस नहीं वसूली जाती, लेकिन सबसे व्यस्त रहने वाली इस मुख्य सड़क पर दर्जनों वाहनों के खड़े होने से लोगों को घंटों जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।

--
कोट...
जिन नर्सिंग होम और शॉपिंग मार्ट के सामने अवैध तरीके से पार्किंग का पैसा वसूला जा रहा है। सर्वे कराकर उन्हें चिह्नित किया जाएगा और नोटिस भेजकर कार्रवाई की जाएगी।
-अवनीन्द्र कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद-लखीमपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed