फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   49 prisoners got interim bail on second day.The number of prisoners released from jail stands at 87.

दूसरे दिन भी 49 बंदियों को मिली अंतरिम जमानत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
49 prisoners got interim bail on second day.The number of prisoners released from jail stands at 87.
NA - फोटो : AMAR UJALA
लखीमपुर खीरी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में दूसरे दिन भी जिला जेल से 7 साल से कम की सजा के मामले में विचाराधीन 49 बंदियों को जेल प्रशासन ने मंगलवार की सुबह अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
सोमवार से लेकर अब तक 87 बंदी आठ हफ्ते की जमानत पर रिहा होकर अपने घरों को पहुंच गए। देश मे कोरोना को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सात साल से कम की सजा के मामलों में जेल में निरुद्ध बंदियों को छोड़ने के आदेश दिए थे। प्रदेश सरकार व अदालत से स्वीकृति मिलने के बाद जेल प्रशासन ने सोमवार की सुबह 38 बंदियों को रिहा कर दिया था। इससे बंदियों और उनके परिवार वालों ने राहत महसूस की थी। जेल अधीक्षक आरबी पटेल ने बताया कि स्वीकृति मिलने के बाद जेल प्रसाशन ने दूसरे दिन यानी बुधवार को 49 और बंदियों को आठ हफ्ते की अंतरिम जमानत पर छोड़ा गया है। इससे अब जिला कारागार से छूटे बंदियों की संख्या बढ़कर 87 पहुँच गई है। सभी बंदियों को सैनिटाइजर कर ही रिहा किया गया। रिहाई से बंदियों और उनके परिवारों के चेहरे पर मुस्कान आ गयी है।
विज्ञापन

49 prisoners got interim bail on second day.The number of prisoners released from jail stands at 87.
NA - फोटो : AMAR UJALA
NA
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed