फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   महिला को पति के घर मे रखवाया

महिला को पति के घर मे रखवाया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
मथौली बाजार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव सतभरिया महुअवा मे एक महिला को उसके पति ने घर से निकाल दिया था। शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने महिला को पति के घर मे रखवाया और दुबारा दुर्व्यवहार करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
पीड़ित महिला शांति देवी को सुनील शर्मा ने घर से बाहर निकाल दिया था। पत्नी ने इसकी शिकायत कप्तानगंज एसओ कपिल देव चौधरी से किया। एसओ ने मामले का संज्ञान लेकर पुलिस कर्मियों को महिला के साथ घर भेजा। पुलिस कर्मियों ने उसके पति सुनील शर्मा व ससुर छेदी शर्मा को मौके पर बुलाकर घर का ताला खुलवाया और महिला को बच्चे सहित घर के अंदर दाखिल कराया। हिदायत दिया कि आज के बाद अगर महिला के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर चौकी इंचार्ज धर्मदेव चौधरी समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed