फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   कोरोना से महिला की मौत, 11 नए लोग संक्रमित

कोरोना से महिला की मौत, 11 नए लोग संक्रमित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले में कोरोना महामारी का खतरा फिर से बढ़ता दिख रहा है। शुक्रवार को भी एक महिला की कोरोना से मौत हो गई। उसका इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था, जबकि 11 नए लोग इस महामारी से संक्रमित मिले। 25 नवंबर को भी एक मरीज की कोरोना से मौत हो गई थी। इस तरह कोरोना महामारी से अब तक 60 लोग दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को 3002 लोगों को कोरोना जांच के लिए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया, जबकि 2035 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 2024 निगेटिव और 11 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिलने वालों में हाटा क्षेत्र से एक, मोतीचक से चार, फाजिलनगर से दो, तमकुही से एक, सुकरौली से एक और अन्य क्षेत्रों से दो लोग शामिल हैं। इन्हें लेकर अब तक संक्रमित मिले 5533 लोगों में से 5424 लोग स्वस्थ हुए हैं। इनमें पांच मरीज शुक्रवार को जांच में स्वस्थ पाए गए। शुक्रवार को 65 वर्षीय एक महिला की बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 49 लोग अभी भी इस महामारी से जूझ रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
00000
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed