{"_id":"5fc163858ebc3e9c03341b50","slug":"kushinagar1606509445","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के नए ब्लॉक अध्यक्षों का हुआ स्वागत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कांग्रेस के नए ब्लॉक अध्यक्षों का हुआ स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
पडरौना। कांग्रेस के नए ब्लॉक अध्यक्षों का शुक्रवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर स्वागत किया गया। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने नए पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के बारे में जानकारी दी।
पार्टी कार्यालय पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने नए ब्लॉक अध्यक्षों को पार्टी के प्रति दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया और ऊर्जा के साथ कार्य करने की अपेक्षा की।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, पडरौना ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सिंह, विशुनपुरा के ब्रजभूषण गुप्ता, कसया के राधाकृष्ण शर्मा, कप्तानगंज के शत्रुधन सिंह, खड्डा के रतन मद्वेशिया, नेबुआ नौरंगिया के अनिरुद्ध कुशवाहा, मोतीचक के गोरख साहनी, हाटा के सत्यजीत त्रिपाठी, फाजिलनगर के तारकेश्वर सिंह, सेवरही के डॉ. जेबी सिंह और दुदही के ब्लॉक अध्यक्ष मंसूर आलम सहित नवीज आलम, संतोष श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह, धनंजय सिंह पहलवान, प्रिंस प्रताप सिंह, कन्हैया सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
00000