फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   घर में मृत पड़ी थी युवती, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

घर में मृत पड़ी थी युवती, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाजिलनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के भठही दरियाव गांव में शनिवार की दोपहर में एक युवती अपने घर में मृत पाई गई। उस वक्त घर में कोई नहीं था। कुछ देर बाद जब युवती का छोटा भाई घर पहुंचा तो जमीन पर मृत पड़ी बहन को देखकर शोर मचाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भठही दरियाव गांव निवासी जाकिर की मौत हो चुकी है। इनकी पत्नी अपने दो लड़कों और 20 वर्षीया लड़की साइबा के साथ रहती है। शनिवार को साइबा के नाना की पिता की मौत की खबर मिलने पर उसकी मां एक बेटे के साथ मायके चली गई थी। साइबा अपने छोटे भाई के साथ घर में थी। दोपहर में भाई भी खेलने चला गया था। दोपहर दो बजे छोटा भाई जब घर पहुंचा तो साइबा कमरे में गिरी पड़ी थी। उसने जगाने का प्रयास किया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर अगल-बगल के लोगों को बुलाकर लाया। इसी बीच किसी पटहेरवा पुलिस को युवती के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी तो पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
इस संबंध में एसओ मृतुन्जय सिंह ने बताया कि पुलिस जब पहुंची तो युवती का शव बिस्तर पर रखा हुआ था। लेकिन सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
000000
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed