{"_id":"5f53ede78ebc3e35196ab757","slug":"kushinagar1599335911","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, नौ लोग घायल","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दो पक्षों में मारपीट, नौ लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रगडगंज। क्षेत्र के रकबा राजा गांव में शुक्रवार की रात दो पक्षो में मारपीट हुई। इसमें 10 लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से कई लोगों को हिरासत लिया है।
शुक्रवार की देर रात रकबा राजा गांव में किसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। गांव के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। शनिवार सुबह करीब आठ बजे एक फिर दोनों पक्ष रात में हुई घटना को लेकर आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान दोनों पक्षो में ईंट पत्थर चले। इससे वहां अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। मारपीट की सूचना डायल 112 और पटहेरवा पुलिस को मिली तो एसओ फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। इस मारपीट में अनिल (30), रामाशीष (51), इंद्रजीत (40), रामनाथ (35), मुकेश (27), जयप्रकाश (40), हरेंद्र (40), अनिल कुशवाहा (36), उपेंद्र (25) आदि घायल हो गए। घायलों में उपेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। इनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
इस संबंध में पटहेरवा एसओ मृत्युंजय सिंह ने बताया कि गांव में मारपीट की सूचना पर वे मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया गया। मारपीट को लेकर दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। दोनों पक्षों से मिलाकर दो महिला समेत छह लोगों को थाने लाया गया है। तहरीर लेकर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
0000000