फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman burnt

संदिग्ध हालात में महिला झुलसी

Mon, 14 Mar 2016 12:24 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Mon, 14 Mar 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Woman burnt
गंभीर हालत में झुलसी महिला को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सेवरही थाना क्षेत्र के गौरी जगदीश में रविवार की सुबह एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। महिला को उसके परिवारवालों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन


गौरी जगदीश गांव के पश्चिम टोला में नवमी पाल और उनके पड़ोसी से काफी दिनों से जमीन का विवाद है। नवमी पाल रोजगार के सिलसिले में मध्य प्रदेश में हैं। उनकी पत्नी इंदू और पुत्र घर पर थे। आरोप है कि शनिवार को उनके पड़ोसी विवादित जमीन पर पक्का निर्माण कराने लगे, जिसे रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन


महिला ने थाने में तहरीर दी तो एसओ ने मौके पर जाकर दोनों पक्षों को समझाया। तय हुआ कि जमीन की पैमाइश कराकर निर्माण कराया जाएगा। लेकिन रविवार को सुबह तकरीबन नौ बजे दूसरे पक्ष के लोगों ने दोबारा निर्माण शुरू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका विरोध करने पर मारपीट होने लगी। नवमी की पत्नी इंदू ने अपने बयान में कहा कि दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने जबरदस्ती उन्हें पकड़ लिया और उनके ऊपर मिट्टी का तेल गिराकर आग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।


परिवार के लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस संबंध में एसओ सेवरही संजय राय ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद जांच कराकर केस दर्ज किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed