फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Trying to steal second in the bank

बैंक में दूसरी बार चोरी का प्रयास

Mon, 14 Mar 2016 11:42 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Mon, 14 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Trying to steal second in the bank
खिड़की पर लगे लोहे के छड़ और रोशनदान की जाली काट ‌िददिया। - फोटो : अमर उजाला
तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के रुदवलिया बाजार में स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक में रविवार की रात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। बैंक में चोरी के लिए तीन माह में चोरों ने दूसरी बार यह प्रयास किया है।
विज्ञापन

 
सपहा-तुर्कपट्टी मार्ग पर स्थित रुदवलिया बाजार में एक राष्ट्रीयकृत बैंक है। बैंक की दीवार पुरानी और जर्जर है। शनिवार को बैंक बंद करने के बाद कर्मचारी जब सोमवार को ड्यूटी पर पहुंचे तो खिड़की पर लगे लोहे के छड़ और रोशनदान की जाली कटी देखी।
विज्ञापन


हालांकि चोर बैंक के अंदर घुसने में सफल नहीं हो पाए थे। बैंक कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सुचना पुलिस और अपने अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खेत से बड़ा पेचकस बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना था कि रविवार की रात पुलिस का सायरन सुनकर तीन लोगों को भागते देखा गया लेकिन यह अंदाज नहीं लग पाया कि वह बैंक में चोरी के लिए गए थे। तीन माह पूर्व भी इसी बैंक में चोरी का प्रयास हुआ था। चोरों ने दो जगह से बैंक की दीवार र्की इंट निकालकर अंदर चले गए लेकिन सायरन बजने से वह घबराकर भाग गए थे।

उस दौरान बैंक के  अधिकारियों ने दीवार को मजबूत करने और बैंक को कहीं और शिफ्ट करने की बात कही थी। इस बीच रविवार की रात चोरों एक बार फिर बैंक में चोरी का असफल प्रयास किया।


इस संबंध में तुर्कपट्टी थाना प्रभारी अनिल दुबे का कहना था कि बैंक की तरफ से चोरी के प्रयास की तहरीर नहीं मिली है। हालांकि बैंक के कर्मचारियों ने इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई। स्वॉट टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। चोरी के प्रयास के मामले का जल्द पर्दाफाश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed