{"_id":"56dc77ab4f1c1bc54d8b4579","slug":"in-respect-of-train-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी और इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी और इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हावड़ा-दिल्ली रेलमार्ग पर शनिवार देर रात एक बार फिर ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम हो गई। देश के सबसे व्यस्त मार्ग पर इलाहाबाद जंक्शन से 64 किलोमीटर दूर कौशाम्बी के अथसराय और कनवार रेलवे स्टेशन के बीच बीती रात अप लाइन से 18 पेंड्रोल क्लिप किसी ने निकाल ली। राहत भरी बात यह रही कि समय रहते वहां रेलवे के गैंगमैन ने अप लाइन में पेंड्रोल क्लिप न होने की बात अफसरों को बता दी। क्योंकि वहां से थोड़ी देर में पटना राजधानी, इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस आदि ट्रेनें गुजरनी थीं। कंट्रोल रूम में जैसे ही यह सूचना आई हड़कंप मच गया। संबंधित रूट पर कॉशन लगा कर एक-एक करके ट्रेनें निकाली गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे की ओर से सैनी थाने में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज हुई है। खास बात यह कि 15 फरवरी को भी इसी रेलखंड पर 25 पेंड्रोल क्लिप चोरी हो गईं थीं।
बीती रात अथसराय-कनवार स्टेशन खंड पर रेलवे के गैंगमैन दिलशाद अहमद, नीरज पेट्रोलिंग कर रहा थे। इस बीच अप लाइन पर उन लोगों ने देखा कि 18 पेंड्रोल क्लिप गायब हैं। वहां एक-एक छोड़कर पेंड्रोल क्लिप निकली गईं थीं। उन्होंने अफसरों को तत्काल सूचना दे दी। वहीं सीपीआरओ, एनसीआर बिजय कुमार का कहना है कियह ट्रेन पलटाने की साजिश नहीं है। फिर भी माह भर के भीतर दो बार पेंड्रोल क्लिप एक ही रेलखंड से गायब हो जाने का मामला गंभीर है। इस मामले की जांच स्थानीय पुलिस कर रही है। इस वाकये के बाद रेलवे की पेट्रोलिंग तेज कर दी है।