फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   train news

राजधानी और इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश

Mon, 07 Mar 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Mar 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
train news
crime
हावड़ा-दिल्ली रेलमार्ग पर शनिवार देर रात एक बार फिर ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम हो गई। देश के सबसे व्यस्त मार्ग पर इलाहाबाद जंक्शन से 64 किलोमीटर दूर कौशाम्बी के अथसराय और कनवार रेलवे स्टेशन के बीच बीती रात अप लाइन से 18 पेंड्रोल क्लिप किसी ने निकाल ली। राहत भरी बात यह रही कि समय रहते वहां रेलवे के गैंगमैन ने अप लाइन में पेंड्रोल क्लिप न होने की बात अफसरों को बता दी। क्योंकि वहां से थोड़ी देर में पटना राजधानी, इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस आदि ट्रेनें गुजरनी थीं। कंट्रोल रूम में जैसे ही यह सूचना आई हड़कंप मच गया। संबंधित रूट पर कॉशन लगा कर एक-एक करके ट्रेनें निकाली गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे की ओर से सैनी थाने में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज हुई है। खास बात यह कि 15 फरवरी को भी इसी रेलखंड पर 25 पेंड्रोल क्लिप चोरी हो गईं थीं।
विज्ञापन



बीती रात अथसराय-कनवार स्टेशन खंड पर रेलवे के गैंगमैन दिलशाद अहमद, नीरज पेट्रोलिंग कर रहा थे। इस बीच अप लाइन पर उन लोगों ने देखा कि 18 पेंड्रोल क्लिप गायब हैं। वहां एक-एक छोड़कर पेंड्रोल क्लिप निकली गईं थीं। उन्होंने अफसरों को तत्काल सूचना दे दी। वहीं  सीपीआरओ, एनसीआर बिजय कुमार का कहना है कियह ट्रेन पलटाने की साजिश नहीं है। फिर भी माह भर के भीतर दो बार पेंड्रोल क्लिप एक ही रेलखंड से गायब हो जाने का मामला गंभीर है। इस मामले की जांच स्थानीय पुलिस कर रही है। इस वाकये के बाद रेलवे की पेट्रोलिंग तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed