फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   left family in love

भतीजे के साथ चाची फरार

Tue, 08 Mar 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
left family in love
द‌िल का नंबर जान‌िए - फोटो : love heart
सैनी इलाके की 48 वर्षीय महिला और 4 बच्चों की मां खुद से आधी उम्र के प्रेमी के साथ घर से फरार है। युवक रिश्ते में उसका भतीजा लगता है। यही नहीं घर से प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता पर पति ने पैसे, गहने भी उठा ले जाने का आरोप लगाया है। 3 दिनों से गायब विवाहिता की खोजबीन में पूरा परिवार लगा रहा। सुराग नहीं मिलने पर सोमवार को पति ने युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। रिपोर्ट लिखकर पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली इलाके का रहने वाला एक अधेड़ किसान है। वह घर में 48 वर्षीय पत्नी और 4 बच्चों के साथ रहता था। 4 मार्च को दिन में करीब 3 तीन बजे वह जानवरों को चराने के लिए बाग की ओर लेकर चला गया था। शाम को लौटा तो पत्नी घर से गायब थी। खोजबीन के दौरान कुछ लोगों ने बताया कि वह गांव के ही रहने वाले अजय कुमार (20) के साथ जाते हुए दिखी। अधेड़ की मानें तो रिश्ते में भतीजा लगने वाले युवक का उसके घर रोज आना-जाना था। आरोप है कि घर आते-जाते ही युवक ने उसकी पत्नी को अपने प्रेमाजाल में फंसा लिया। मौका पाकर 4 मार्च को भाग निकले। किसान का आरोप है कि पत्नी घर से करीब 20 हजार रुपये के गहने और पैसे उठा ले गई। पति और परिवार के अन्य सदस्य तीन दिनों तक उसकी खोजबीन में जुटे रहे, लेकिन युवक और विवाहिता का कहीं सुराग नहीं लगा। पति ने सोमवार को युवक के खिलाफ महिला को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed