फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   attempt to murder

विवाहिता को जलाकर मार डालने का आरोप

Tue, 15 Mar 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
सैनी के काजीपुर गांव में विवाहिता की जलने से हुई मौत के मामले में मायके वालों ने दहेज के लिए जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। मृतका की मां ने सोमवार को एसपी को प्रार्थनापत्र देकर एफआईआर दर्ज कराने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

कोखराज थाना क्षेत्र के ब्रह्मरौली गांव की रहने वाली रनिया देवी ने बताया कि उसकी बेटी मन्नू की शादी डेढ़ साल पहले सैनी के काजीपुर गांव में मुन्नालाल पुत्र बतूनी से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उस पर मायकेवालों से बाइक दिलाने के लिए दबाव बनाया जाता था। दहेज की मांग पूरी नहीं किए जाने पर 8 फरवरी की रात उसे पीटकर आग के हवाले कर दिया गया। गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता 5 दिनों तक अस्पताल में जीवन-मौत से जूझती रही। 13 फरवरी को उसकी मौत हो गई। आरोप है कि मामले की तहरीर कोखराज और सैनी कोतवाली में कई बार दी गई, लेकिन अब तक किसी भी थाने की पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू नहीं की है। इलाकाई पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से परेशान विवाहिता की मां ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र दिया। एसपी ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन उसे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed