{"_id":"56dc744f4f1c1b0a4d8b4569","slug":"crime-in-kakshipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागवान को पीटकर दबंगों ने फूंकी झोपड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागवान को पीटकर दबंगों ने फूंकी झोपड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के लच्छीपुर गांव में शनिवार रात अमरूद की बाग की रखवाली कर रहे एक बागवान पर हमला करके दबंगों ने उसकी जमकर पिटाई की। मारपीट के साथ उसकी झोपड़ी जला दी। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के चक खोदायगंज गांव निवासी दीपक कुमार लच्छीपुर गांव में स्थित अमरूद बाग की रखवाली करता है। बुधवार को बाग में मवेशी जाने को लेकर उसका गांव के कुछ युवकों से झगड़ा हो गया था। आरोप है कि शनिवार की रात वह बाग की रखवाली के लिए झोपड़ी में सो रहा था, तभी कुछ युवकों ने उसके ऊपर हमला कर दिया। उसकी बेरहमी से पिटाई की।
शोर पर गांववालों को आते देख हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। आरोप है कि कुछ देर बाद ही उसकी झोपड़ी में आग लगा दी गई। सुबह वह मंझनपुर कोतवाली पहुंचकर घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर घटना की जांच, कार्रवाई के बजाय उसे डांटकर भगा दिया। इससे परेशान बागवान ने एसपी से शिकायत की है। पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली प्रभारी को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।