{"_id":"56df2a084f1c1b6e7c8b4579","slug":"report-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
अपनी दादी के साथ थाना परिसर में बैठे राजेश के बच्चे।
- फोटो : crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर कोतवाली के रायपुर (पतारा) गांव में 29 फरवरी को पेड़ से गिरकर मरे युवक के पिता ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। मंगलवार को रघुनाथपुर (पतारा) निवासी दन्नू अपनी पत्नी और मृतक युवक के पांच बच्चों के संग कोतवाली आया। जिस समय वह थाने पहुंचा तो वहां एसपी (ग्रामीण) का मुआयना चल रहा था।
दन्नू ने बताया कि वह एसपी के सामने अपनी बात कहना चाह रहा था। लेकिन, उसे उनके पास तक जाने नहीं दिया गया। दन्नू ने घटना के बारे में बताया कि 29 फरवरी को पड़ोसी गांव रायपुर निवासी पशुपति मिश्रा उसके घर आए और उसके पुत्र राजेश (40) को पेड़ में लगे मधुमक्खी के छत्तों से शहद निकालने के लिए लालच देकर अपने संग ले गए।
बताया कि राजेश पशुपति के दबाव में आकर पेड़ पर चढ़ गया। दो छत्ते तोड़ने के बाद तीसरे छत्ते को तोड़ने लगा, तभी असंतुलित होकर सिर के बल पेड़ से नीचे आ गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दन्नू ने पशुपति मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है। एसओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दन्नू की तहरीर पर आरोपों की जांच की जा रही है।