{"_id":"60e82fbd8ebc3ec201202cfd","slug":"kanpur1625829309","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों ने 4 दिन के लिए स्थगित किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
लेखपालों ने 4 दिन के लिए स्थगित किया कार्य बहिष्कार
19 लेखपालों के निलंबन के विरोध में बैठक करते उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील सदर के लेखपाल
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
कानपुर। शादी अनुदान और पारिवारिक लाभ योजना में अपात्रों को लाभ पहुंचाने के मामले में निलंबित किए गए 19 लेखपालों के समर्थन में आए उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के सदस्यों ने गुरुवार को भी कार्य बहिष्कार जारी रखा। सुबह 10 बजे तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू किया। मामला बढ़ने की आशंका में एसडीम सदर दीपक पाल और तहसीलदार अतुल कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने लेखपालों का पक्ष जाना। लेखपालों ने कहा कि उन्हें जिस आरोप में निलंबित किया गया है, उसके सबूत उपलब्ध नहीं कराए गए। यानी जिन फॉर्मों में गड़बड़ी बताकर उनका निलंबन हुआ वे फॉर्म दिखाए जाने चाहिए। लेखपालों ने अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि जिन फॉर्मों में गड़बड़ी के आधार पर उनका निलंबन हुआ वह फॉर्म तहसील आए ही नहीं। इस पर एसडीएम ने नए सिरे से जांच कराने का आश्वासन दिया। नेपाल उन्होंने 4 दिन का समय दिया और कहा कि 4 दिन बाद भी अगर उचित फैसला नहीं हुआ तो पूरे जिले के लेखपाल तहसीलों में कामकाज ठप कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।