{"_id":"60e81a428ebc3e9e910c27bb","slug":"kanpur1625823810","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो ने निभाया वादा, उजाड़ने के बाद गुलाब वाटिका में फिर से बिखेरी हरियाली","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मेट्रो ने निभाया वादा, उजाड़ने के बाद गुलाब वाटिका में फिर से बिखेरी हरियाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
कानपुर । अमर उजाला की पहल पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन ने गुलाब वाटिका में पौधरोपण कराया। फिलहाल वाटिका में आवारा पशुओं को जाने से रोकने के लिए पाइप से अस्थाई बेरिकेडिंग कराई जा रही है। बाद में पौधों को सुरक्षित रखने के लिए ट्री गार्ड लगाने की तैयारी है।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) आईआईटी से मोतीझील होते हुए बृजेंद्र स्वरूप पार्क मेट्रो रेल संचालन के लिए एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण करा रहा है। निर्माण के दौरान बृजेंद्र स्वरूप पार्क स्थित गुलाब वाटिका के कई पेड़ नष्ट कर दिए गए। कुछ अन्य क्षतिग्रस्त हो गए थे। अमर उजाला ने यह मामला प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसे गंभीरता से लेते हुए यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने मेट्रो रेल के स्थानीय अफसरों से नाराजगी जताते हुए गुलाब वाटिका में पहले से 10 गुना ज्यादा पौधे लगवाने के निर्देश दिए। इस पर शुक्रवार को यूपीएमआरसी के डिप्टी जनरल मैनेजर (सिविल) सुधीर कुमार, डिप्टी डायरेक्टर जनसंपर्क पंचानन मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों ने गुलाब वाटिका में पौधरोपण की तैयारियां कराई। इसके बाद क्षेत्रीय पार्षद सौरभ देव और मेट्रो के अधिकारियों ने पौधरोपण किया।
पंचानन मिश्रा ने बताया कि इस वाटिका में लगाने के लिए 100 पौधे लगाए थे, पर जगह कम होने की वजह से कम पौधे लगाएं है। शेष पौधे पार्षद को दिए गए हैं। पार्षद ने बताया कि इन्हें बेनाझावर सेंट्रल पार्क में लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
पार्षद सौरभ देव ने मेट्रो के अधिकारियों से रोपित किए गए पौधों में को सुरक्षित रखने के लिए ट्री गार्ड लगवाने पर जोर दिया। इस पर मेट्रो के अधिकारियों ने जल्दी इन्हें लगवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन