फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   India is second in the world in use of shoes

फुटवियर कारोबार में भारत ने अमेरिका को पछाड़ा, जूते के इस्तेमाल में विश्व में दूसरा स्थान

Mon, 15 Apr 2019 05:48 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, कानपुर
यूपी डेस्क, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 15 Apr 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
India is second in the world in use of shoes
शू टेक कानपुर 2019 - फोटो : अमर उजाला
कानपुर समेत देशभर का फुटवियर कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। जूते के इस्तेमाल में देश विश्व में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। देश का हर आदमी औसतन दो जोड़ी जूतों का इस्तेमाल कर रहा है। अपना देश अभी तक तीसरे स्थान पर था और अमेरिका दूसरे पर। अब अमेरिका तीसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर चीन है। यहां हर व्यक्ति औसतन तीन जोड़ी जूते इस्तेमाल करता है।  
विज्ञापन


भारतीय फुटवियर कंपोनेंट्स मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन (इफकोमा) की ओर से केडी पैलेस में आयोजित पत्रकार वार्ता में चर्म निर्यात परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्तारुल अमीन और परिषद के सदस्य राकेश सूरी ने बताया कि फुटवियर क्षेत्र को आगे बढ़ाने में इफकोमा का बड़ा योगदान है।
विज्ञापन

अब लक्ष्य है हर व्यक्ति को चार जोड़ी जूते पहनाने का। परिषद के सहयोग से इफकोमा कानपुर लेदर क्लस्टर उन्नाव में सोमवार से दो दिवसीय प्रदर्शनी ‘शू टेक कानपुर 2019’ लगाने जा रहा है। इस दौरान बायर-सेलर मीट का भी आयोजन किया जाएगा।

मुख्तारुल अमीन ने बताया कि कानपुर रीजन से प्रतिवर्ष छह हजार करोड़ का चमड़ा और चमड़ा उत्पाद का निर्यात होता है। इसमें 1800 करोड़ रुपये का फुटवियर निर्यात होता है। पूरे देश से प्रतिवर्ष 18 हजार करोड़ का फुटवियर निर्यात होता है।
विज्ञापन

इफकोमा के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि उन्नाव में लगने वाली प्रदर्शनी में दिल्ली, आगरा, कानपुर, नोएडा, गुड़गांव, चेन्नई आदि से 65 कारोबारी 75 स्टाल लगाएंगे। इसमें फुटवियर में इस्तेमाल में आने वाले विभिन्न कंपोनेंट का प्रदर्शन किया जाएगा।

कानपुर में इस तरह की यह 11वीं प्रदर्शनी है। वार्ता में परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके जालान, क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद इकबाल, इफकोमा के सचिव विकास राठी, चर्म निर्यात परिषद के पूर्व निदेशक ओपी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पलायन के बारे में कभी सोचा नहीं, न कोई इरादा 
चमड़ा उद्योग पर पर्यावरण संबंधी संकट पर पूर्व अध्यक्ष मुख्तारुल अमीन ने कहा कि यह एक मुद्दा है लेकिन इसे जल्द सुलझा लिया जाएगा। केंद्र की मोदी सरकार का स्किल इंडिया कार्यक्रम और प्रदेश सरकार का एक जिला एक उत्पाद योजना चमड़ा उद्योग को आगे बढ़ाने में मददगार साबित हो रहा है।

प्रदूषण और पर्यावरण की समस्या पर स्थानीय प्रशासन भी मदद कर रहा है। उन्होंने कहा कि शहर से पलायन करने के बारे में कभी नहीं सोचा और न ही कोई इरादा है। एक प्रश्न पर कहा कि बड़ी टेनरी और छोटी टेनरी में कोई भेदभाव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed