{"_id":"5c88b9dfbdec2214374a6d08","slug":"iit-kanpur-won-medals-in-sports-festival","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स फेस्ट: आईआईटी कानपुर क्रिकेट में बना चैंपियन, जीते कई पदक","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
स्पोर्ट्स फेस्ट: आईआईटी कानपुर क्रिकेट में बना चैंपियन, जीते कई पदक
Wed, 13 Mar 2019 02:23 PM IST
शिखा पांडेय
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 13 Mar 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर की टीम क्रिकेट में चैंपियन बनी
- फोटो : अमर उजाला
आईआईटी दिल्ली में हुए स्पोर्ट्स फेस्ट में आईआईटी कानपुर की टीम क्रिकेट में चैंपियन बनी। दूसरे कई खेलों में भी यहां की टीम ने कई पदक जीते। फेस्ट में देशभर से 52 कॉलेजों की टीमों ने हिस्सा लिया था।
आईआईटी खिलाड़ी सौरभ जयंत बेस्ट बैट्समैन चुने गए। क्रिकेट में उपविजेता थापर यूनिवर्सिटी और तीसरे नंबर पर आईआईटी दिल्ली की एल्युमनाई टीम रही। एथलेटिक्स पुरुष वर्ग में आईआईटी कानपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही।

पहले नंबर पर आईआईटी दिल्ली और तीसरे पर आईआईटी बीएचयू की टीम रही। एथलेटिक्स महिला वर्ग में आईआईटी दिल्ली की ए टीम विजेता, आईआईटी दिल्ली-बी टीम दूसरे और आईआईटी कानपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही।
बास्केटबॉल पुरुष वर्ग में ओपी जिंदल की टीम पहले, आईआईटी दिल्ली की टीम दूसरे और आईआईटी कानपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही। शतरंज में आईआईटी दिल्ली पहले, आईआईटी कानपुर दूसरे और सीओईपी तीसरे स्थान पर रही। टेबल टेनिस महिला वर्ग में आईआईटी दिल्ली-ए पहले, कानपुर की टीम दूसरे और आईपीएस एकेडमी तीसरे स्थान पर रही। वेटलिफ्टिंग में आईआईटी कानपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही।