फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Good News: By the end of this month, Indigo flights will fly to Bangalore and Hyderabad with Delhi, Mumbai

खुशखबरी: इस महीने के अंत तक इंडिगो की 38 फ्लाइट, दिल्ली, मुंबई के साथ बंगलूरू और हैदराबाद की उड़ान

Mon, 13 Sep 2021 10:28 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर/नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर/नई दिल्ली। Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 13 Sep 2021 10:28 AM IST
विज्ञापन
Good News: By the end of this month, Indigo flights will fly to Bangalore and Hyderabad with Delhi, Mumbai
हवाई जहाज - फोटो : पेक्सेल्स
इस माह के अंत तक कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई के साथ ही बंगलूरू और हैदराबाद की फ्लाइटों की सुविधा शहरवासियों को मिल सकती है। इंडियो की ओर से इन शहरों के लिए चार फ्लाइटों का शेड्यूल मांगा गया था। पहले 15 सितंबर से शेड्यूल जारी कर फ्लाइटें संचालित की जानी थीं।
विज्ञापन


अब इस माह के अंत तक शेड्यूल जारी करने की बात कही जा रही है। दूसरी ओर, स्पाइसजेट ने अब 15 सितंबर से अमृतसर की सीधी उड़ान का शेड्यूल एयरपोर्ट अथॉरिटी से मांगा है। चकेरी एयरपोर्ट से अभी स्पाइसजेट की दो फ्लाइटें दिल्ली-मुंबई के लिए चल रही हैं।
विज्ञापन


हाल ही में उसने कोलकाता की सीधी उड़ान शुरू की है। दिक्कत यह है कि लोड कम होने की वजह से वह स्पाइसजेट की फ्लाइट आए दिन कैंसिल हो जाती हैं। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। इंडिगो ने इस कमी को दूर करने के लिए मुंबई और दिल्ली की फ्लाइट को चकेरी से उड़ाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे चकेरी से अब दो-दो फ्लाइटें दिल्ली-मुंबई की हो जाएंगी। बंगलूरू और हैदराबाद में पढ़ने या आईटी कंपनी में नौकरी करने वाले कानपुर के तमाम यात्री हैं। आईआईटी कानपुर में भी छात्र-छात्राओं का आना-जाना लगा रहता है। इस लिहाज से इंडिगो की फ्लाइटों से खासी सहूलियत होगी।

इस महीने के अंत तक इंडिगो को चारों फ्लाइटों का शेड्यूल दे दिया जाएगा। कानपुर से वह चार शहरों के लिए एक साथ उड़ान शुरू कर रहा है। अभी स्पाइसजेट भी तीन शहरों की फ्लाइट संचालित कर रहा है। नया टर्मिनल बन जाने से कानपुर के यात्रियों को फायदा होगा।


बीके झा, निदेशक, चकेरी एयरपोर्ट, कानपुर


इसी माह कुल 38 घरेलू उड़ानें शुरू करेगा इंडिगो
मेट्रो शहरों को द्वितीय और तृतीय श्रेणी के शहरों के बीच इंडिगो एयरलाइंस इसी माह 38 घरेलू उड़ानें शुरू करेगा। इनमें से रायपुर और पुणे के बीच नई उड़ानें भी शुरू होंगी जबकि लखनऊ-रांची, बंगलूरू-विशाखापट्टनम, चेन्नई-इंदौर, लखनऊ-रायपुर, मुंबई-गुवाहाटी और अहमदाबाद-इंदौर उड़ानें फिर से शरू की जाएंगी जो कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण बंद कर दी गईं थीं। इंडिगो के मुख्य रणनीतिकार और राजस्व अधिकारी संजय कुमार के मुताबिक इन उड़ानों के शुरू होने से हमारा घरेलू उड़ानों का नेटवर्क मजबूत होगा। साथ ही इन शहरों के बीच हवाई सफर की सुविधा के साथ हवाई संपर्क भी बढ़ेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed