फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ajit Gupta of Kanpur made it to the national level athletics competition

नंगे पैर अभ्यास कर कानपुर के अजीत ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बनाई जगह

Wed, 23 Jan 2019 12:06 PM IST
शिखा पांडेय पुलकित तिवारी, अमर उजाला, कानपुर
पुलकित तिवारी, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 23 Jan 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
Ajit Gupta of Kanpur made it to the national level athletics competition
अजीत गुप्ता ने राष्ट्रस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जगह बनाई - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के 16 वर्षीय अजीत गुप्ता ने अभावों के चलते नंगे पैर अभ्यास कर महज ढाई साल में राष्ट्रस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है। वह यूपी की ओर से 100 मीटर दौड़ और लांग जंप में भाग लेंगे। अजीत ने इसी माह मुरादाबाद के संभल में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है। प्रतियोगिता फरवरी में उत्तराखंड में होगी। 
विज्ञापन

गोरखपुर कुशीनगर के रहने वाले अजीत के पिता विनोद कुमार गुप्ता दादा नगर में प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करते हैं और फजलगंज में किराए के कमरे में परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन


अजीत बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में 11वीं का छात्र है। पिता विनोद ने बताया कि बेटे को बचपन से ही खेलों में रुचि थी। मगर आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह अपने सपनों को पूरा नहीं कर पा रहा था। करीब ढाई साल पहले अजीत ने दौड़ का अभ्यास शुरू किया। इसके बाद स्कूल (आरएस एजुकेशन सेंटर) की ओर से हुई प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिला। मगर जूते न होने के कारण उसे शामिल नहीं किया गया तो उसने नंगे पैर ही दौड़ का अभ्यास शुरू कर दिया। खिलाड़ी की मेहनत देख स्कूल के शिक्षकों ने दिसंबर 2016 में स्कूल में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में मौका दिया। अजीत ने यहां पहली रैंक पाकर कानपुर मंडल टीम में जगह बनाई। हालांकि यहां भी गरीबी के चलते जूते न होने के कारण नहीं खेल सका। इस बीच अजीत की प्रतिभा को ग्रीनपार्क के एथलेटिक्स कोच मदन गोपाल ने भांपकर उसे निशुल्क प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed