{"_id":"56e315cf4f1c1bd3208b457f","slug":"class-tests-will-board-like-pattern","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड पैटर्न की तरह होंगी कक्षा पांच की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड पैटर्न की तरह होंगी कक्षा पांच की परीक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो /कन्नौज
Updated Sat, 12 Mar 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
उमर्दा ब्लाक सभागार में परिषदीय विद्यालयों के टीचरों की बैठक लेते खंड शिक्षाधिकारी व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों की चौदह मार्च से शुरू होने जा रही परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर आधारित होगी। इसके लिए सचल दल की तैनातियां कर दी गई है।
विज्ञापन
वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को उमर्दा ब्लाक के सभागार में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के हेड टीचरों की एक बैठक हुई। इसमें परीक्षाओं से संबंधी दिशा निर्देश दिए गए। बैठक को संबोधित करते हुए खंड शिक्षाधिकारी जय सिंह ने बताया कि उमर्दा ब्लाक में चौदह से 21 मार्च तक 262 प्राथमिक व 97 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षाएं होंगी। इनमें कक्षा पांच व कक्षा आठ की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर आधारित की जाएगी।
विज्ञापन
परीक्षा के लिए प्राथमिक विद्यालयों के हेड टीचरों को प्रश्नपत्र उसी दिन परीक्षा से एक घंटे पूर्व संकुल केंद्रों से लेने होंगे। कक्षा पांच के छात्रों की कापियां सील पैक करके संकुल केंद्रों पर ही जमा करानी होंगी। इसी तरह से पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा आठ की परीक्षाओं के लिए बीआरसी केंद्र से प्रश्नपत्र उपलब्ध होंगे। परीक्षा के बाद उसी दिन कापियां भी बीआरसी पर ही जमा होंगी। परीक्षा खत्म होने के बाद कापियों का मूल्यांकन भी बीआरसी केंद्र पर ही होगा।
विज्ञापन
इसके लिए अलग से टीचरों की तैनाती की जाएगी। बैठक को एबीआरसी श्यामू यादव, धमेंद्र यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद यादव ने भी संबोधित किया।