फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The one-sided victory in the Legislative Council SP

विधान परिषद में सपा की एकतरफा जीत

Mon, 07 Mar 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी Updated Mon, 07 Mar 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
The one-sided victory in the Legislative Council SP
SP election, jhansi news - फोटो : amar ujala
झांसी। विधान परिषद के झांसी-जालौन-ललितपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रमा निरंजन ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। आमने- सामने के मुकाबले में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय को 2,639 मतों से करारी शिकस्त दी। रमा को 2,833 वोट हासिल हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी को महज 194 मतों से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रात: आठ बजे बुंदेलखंड महाविद्यालय में मतों की गिनती प्रारंभ हुई। झांसी, जालौन व ललितपुर की पेटियों को दस टेबलों पर खोला गया। शुरुआत से ही सपा प्रत्याशी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रहीं। मतगणना के आखिरी तक यही स्थिति बनी रही। भाजपा प्रत्याशी कहीं भी टक्कर देते नजर नहीं आए। मतगणना शुरू होने के कुछ समय बाद से ही परिणाम की तस्वीर स्पष्ट नजर आने लगी थी। पूर्वाह्न ग्यारह बजे तक परिणाम सामने आ गए।
विज्ञापन


मतगणना उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने रमा निरंजन को प्रमाण पत्र सौंपा।
 इस मौके पर सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव, मऊरानीपुर विधायक डा. रश्मि आर्य, पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, सपा जिलाध्यक्ष सुदेश पटेल, ललितपुर जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन, पप्पू सेठ, महावीर शरण भार्गव, अनूप शिवहरे, प्रतिपाल सिंह, शकील खान, हैप्पी चावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


129 वोट अवैध, नौ नोटा को
झांसी। विधान परिषद चुनाव में तीनों जिलों के 3,218 मतदाताओं में से 3,165 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें से सपा को 2,833 व भाजपा को 194 वोट मिले। जबकि, 129 मत अवैध घोषित किए गए। वहीं, नौ मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। मालूम हो कि विधान परिषद चुनाव में पहली बार मतदाताओं को नोटा का विकल्प दिया गया था।

सपाइयों का जमावड़ा, नहीं दिखे भाजपाई
झांसी। विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू होने से पहले ही भारी संख्या में सपा समर्थकों का मतदान केंद्र के बाहर जमा होना शुरू हो गया था, जो रिजल्ट घोषित होने तक लगातार जमे रहे। हालांकि, काउंटिंग के शुरुआती दौर में भाजपा समर्थक भी मौजूद रहे। लेकिन, मतों की गिनती बढ़ने के साथ-साथ धीरे-धीरे भाजपाई वहां से खिसक लिए।

सपाइयों ने मनाया जीत का जश्न
झांसी। विधान परिषद चुनाव में धमाकेदार जीत के बाद रविवार को समाजवादी पार्टी की सभा हुई, जिसमें वक्ताओं ने इस जीत को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शुभ संकेत बताया।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही सपाइयों में जश्न का माहौल बन गया। मतगणना केंद्र से बाहर आईं रमा निरंजन को समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। इसके बाद सपाइयों का काफिला इलाइट चौराहे के नजदीक स्थित एक विवाह घर में पहुंचा।

यहां हुई सभा को संबोधित करते हुए सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि विधान परिषद चुनाव में बड़ी जीत पार्टी का बुंदेलखंड में बढ़ते जनाधार का संकेत है। एमएलसी रमा निरंजन ने कहा कि यह जीत सपा सरकार की नीतियों व जन कल्याणकारी कार्यों की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुदेश पटेल, ललितपुर जिलाध्यक्ष आल्हाप्रसाद निरंजन, पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, अस्फान सिद्दीकी, विकास वर्मा, इंद्रजीत यादव, अजय सूद, राजेश यादव, मीरा रायकवार आदि ने भी विचार प्रकट किए।


इस मौके पर पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, विधायक रश्मि आर्या, छत्रपाल सिंह यादव, चरन सिंह यादव, रामनरेश यादव, कल्याण सिंह बरार, जगभान सिंह यादव, हरभजन साहू, जितेंद्र प्रजापति, जयराम निरंजन आदि मौजूद रहे। संचालन मिर्जा करामत बेग ने किया। आभार आर पी निरंजन ने जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed