फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   street light will not switch off, will illuminate city

नहीं होगा शहर में अंधेरा, जलतीं रहेंगी स्ट्रीट लाइट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
street light will not switch off, will illuminate city
पीएम मोदी ने पांच अप्रैल की रात नौ बजे नौ मिनट तक बिजली की रोशनी बंद रखकर दीपक, मोमबत्ती, टॉर्च व मोबाइल जलाने का आह्वान किया है। जैसे ही लोग बिजली की रोशनी बंद करेंगे। एकदम ग्रिड व ट्रांसमिशन मशीनों पर लोड कम हो जाएगा और नौ मिनट बाद जैसे ही लोग बिजली चालू करेंगे लोड बढ़ जाएगा। ऐसे में बिजली का संतुलन बना रहे, इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। शहर के सभी सबस्टेशनों पर जेई, उपखंड अधिकारी या अधिशासी अभियंता में एक कोई अधिकारी कर्मचारी के साथ जरूर मौजूद रहेगा। अधीक्षण अभियंता (महानगर) राकेश वार्ष्णेय ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि नौ मिनट के दौरान स्ट्रीट लाइटें जलतीं रहेंगी, जिससे पूरे शहर में अंधेरा नहीं होगा। इस अवधि में लोग पंखा, कूलर, फ्रिज, एसी उपकरण जरूर चालू रखें, ताकि ग्रिड पर लोड शून्य न होने पाए। नौ मिनट खत्म होने के बाद धीरे- धीरे ही प्रकाश उपकरणों को चालू करें, ताकि को ग्रिड को फेल होने से बचाया जा सके। ये अधिकारी रहेंगे ट्रांसमिशन सबस्टेशनों पर तैनात ट्रांसमिशन सबस्टेशनों से ही वितरण सबस्टेशनों को बिजली दी जाती है। झांसी और ललितपुर के ट्रांसमिशन सबस्टेशनों पर नजर रखने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गईं हैं। इसमें हंसारी में अधिशासी अभियंता विनोद कुमार जायसवाल, उपखंड अधिकारी लोकेश कुमार, अवर अभियंता जगजीत सिंह, दुनारा में उपखंड अधिकारी अंबुज सिंह गहरवार, अवर अभियंता अखिलेश चंद्र त्रिपाठी, ललितपुर में उपखंड अधिकारी आशीष गुप्ता, अवर अभियंता अनूप सिरौठिया, ललितपुर के दूसरे ट्रांसमिशन सबस्टेशन पर उपखंड अधिकारी पवन कुमार प्रजापति, अवर अभियंता रविंद्र पाल, मऊरानीपुर में अवर अभियंता अवर अभियंता महावीर प्रसाद, गुरसराय में राजपाल, मोंठ में अवर अभियंता महेश्वरी दीन व महरौनी में अवर अभियंता विकास कुमार तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed