{"_id":"56e71f9c4f1c1bd14a8b4cc5","slug":"socialist-development-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी विकास दिवस आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी विकास दिवस आज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Mar 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
sp day in tiday, hindi news in jhansi
- फोटो : demo pice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए मंगलवार को पहले समाजवादी विकास दिवस का आयोजन होगा। सोमवार को अधिकारी इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
समाजवादी विकास दिवस का आयोजन पहले दिन जिला स्तर पर दूसरे दिन बुधवार को ब्लॉक स्तर पर होगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम मंगलवार को पैरा मेडिकल कालेज के ऑडिटोरियम में होगा, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री लक्ष्मीकांत निषाद करेंगे।
यहां कार्यक्रम प्रात: दस बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के पांच सौ लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा श्रमिकों को साइकिल व मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए जाएंगे। जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें स्टॉलों के माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें दवाओं का नि:शुल्क वितरण भी होगा।
विज्ञापन
एलईडी वैन व सांस्कृतिक दल योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे। वहीं, सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।