फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   munna lal substation disrupts due to bat.

चमदागड़ चिपकने से मुन्नालाल सबस्टेशन पर धमाका

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
munna lal substation disrupts due to bat.
मुन्नालाल सबस्टेशन पर शनिवार की सुबह साढ़े चार बजे दतिया गेट फीडर पर चमगादड़ आकर चिपक गया। इससे शॉर्ट सर्किट हो गया। तेज धमाके के साथ केबल बक्सा फट गया। इसके बाद पांच रिले व वायरिंग जल गई। धमाके की आवाज से मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के कारण संबंधित क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। इनमें मिशन कंपाउंड, बीकेडी, आंतिया तालाब, खंडेराव गेट, आशिक चौराहा, पंचकुइयां, पानी वाली धर्मशाला, नरिया, राई का ताजिया, नरसिंह राव टौरिया, नईबस्ती, झारखड़िया, अंदर- बाहर दतिया गेट, इंद्रपुरी कॉलोनी, मेंहदी बाग, तहसील, जीवनशाह चौराहा, सर्किट हाउस, चांद दरवाजा, पठौरिया समेत 30 से अधिक क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। सूचना पर अवर अभियंता सुनील कुमार मौके पर पहुंच गए। उनके पहुंचने के बाद मरम्मत कार्य शुरू किया गया। दस बजे पांच फीडरों से जुड़े बिजली को चालू कर दिया गया। जबकि सिटी फीडर दोपहर एक बजे चालू हो सका। बिजली न आने से लोग बेहद परेशान रहे। सुबह के बाद जलापूर्ति भी ठप रही।   शहर की जुड़ी है घनी आबादी मुन्नालाल सब स्टेशन से शहर की सबसे अधिक घनी आबादी वाले क्षेत्र जुड़े हुए हैं। इस सबस्टेशन से 13 हजार उपभोक्ता जुड़े हैं, जो दूसरे बिजली घरों की तुलना में अधिक है। इस सब स्टेशन से अभी 11 केवी के छह फीडर जुड़े हैं। इनमें दतिया गेट, खंडेराव गेट, पावर हाउस, सर्किट हाउस, सिटी व टेलीफोन एक्सचेंज फीडर शामिल हैं। सब स्टेशन पर दस एमवीए के तीन व पांच एमवीए के तीन ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed