{"_id":"627575f7b87eb47e815606cf","slug":"jhansi1651865079","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान चलाकर खोले गए टीबी मरीजों का इलाज शुरू","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अभियान चलाकर खोले गए टीबी मरीजों का इलाज शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। विश्व क्षय रोग दिवस से 13 अप्रैल तक चले क्षय रोगियों की स्क्रीनिंग और जांच के
विज्ञापन
विशेष अभियान में 59 नए टीबी रोगी खोजे गए हैं। इनका निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण कर
इलाज शुरू किया गया।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसके खत्री ने बताया कि 24 मार्च से चले अभियान के दौरान
526 माइक्रोस्कोपी, 41 की सीबी नेट और 47 लोगों की ट्रू नेट मशीन से जांच हुई। इनमें 59
लोगों में टीबी की पुष्टि होने पर इलाज शुरू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जिले में
सीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर व जिला मुख्यालय स्थित टीबी अस्पताल में टीबी की जांच से
लेकर इलाज तक नि:शुल्क है। यदि किसी को दो सप्ताह से ज्यादा समय से खांसी आ रही है।
साथ ही बुखार रहता है, शरीर का वजन कम हो रहा है तो टीबी की जांच जरूर कराएं।
टीबी के इलाज के दौरान सही पोषण के लिए निक्षय पोषण योजना के तहत इलाज के दौरान
हर महीने 500 रुपये सीधे बैंक खाते में दिए जाते हैं।
ये लक्षण तो कराएं जांच
- दो हफ्ते से अधिक समय से बुखार या खांसी आए
- सीने में दर्द रहता हो।
- खांसी के साथ खून आने लगे।
- भूख कम लगे।
- तेजी से वजन घटे।
- बच्चों का वजन न बढ़े।